‘मौत से लौटे, पर तन्हा रह गए…’ हादसे के बाद दोस्त के फार्महाउस में अकेले रह रहे हैं अनुराग डोभाल

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। अब उनके फैंस के लिए राहत की खबर है कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन उनकी हालत और हालात अब भी चर्चा में बने हुए हैं।

एक्सीडेंट के बाद दिखीं दर्दनाक झलकियां

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस भावुक हो गए। उन्होंने अपनी कमर की तस्वीर शेयर की, जिसमें लंबा ऑपरेशन का निशान और चोट के गहरे जख्म साफ नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में उन्होंने लिखा, “बुरे वक्त में जो साथ रुक गए, वही अपने हैं।” साथ ही उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें अपनी इस नई जिंदगी के सफर को व्लॉग के जरिए फिर से शुरू करना चाहिए।

ICU से बाहर आने के बाद क्या बोले?

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अनुराग का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिस हालात में वह थे, वहां से वापस आना लगभग नामुमकिन था। उन्होंने इसे चमत्कार बताते हुए कहा कि उन्हें “दूसरी जिंदगी” मिली है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह खुद को इस समय “अनाथ” जैसा महसूस कर रहे हैं और भविष्य को लेकर असमंजस में हैं।

https://www.instagram.com/reels/DWF_K4igeWw/

पत्नी रितिका चौहान की गैरमौजूदगी ने उठाए सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी रितिका चौहान की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है। जानकारी के मुताबिक, रितिका अस्पताल में तो उनके साथ थीं, लेकिन फिलहाल वह फार्महाउस पर उनके साथ नहीं हैं।

उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि अनुराग सुरक्षित हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन रितिका इस समय उनके साथ मौजूद नहीं हैं, जिससे फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

परिवार संग पहले से चल रहा विवाद

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि अलग धर्म में शादी करने की वजह से उनके माता-पिता और भाई ने उनकी पत्नी को स्वीकार नहीं किया।
इस वजह से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई और वह अपनों से दूर हो गए।

फार्महाउस पर कर रहे हैं रिकवरी

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनुराग अपने घर नहीं गए, बल्कि एक दोस्त के फार्महाउस पर रहकर आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी रिकवरी जारी है।

अनुराग के इस हाल ने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *