KNEWS DESK – सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका इन दिनों अपने एक वायरल बयान और उस पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में हैं।
एक बयान से मचा बवाल
हाल ही में एक पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अपने बेटे को बेहतर जिंदगी देने के लिए वह “कुछ भी” कर सकती हैं। उनके इस बयान का एक छोटा हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें उनके शब्दों को अलग संदर्भ में पेश किया गया। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके बयान को लेकर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।
ट्रोलिंग के बीच फूटा गुस्सा
लगातार हो रही आलोचना से परेशान होकर चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आईं। उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। चंद्रिका ने कहा, “मैंने एक मां होने के नाते अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने की बात कही थी, लेकिन लोगों ने इसे गलत सोच के साथ जोड़ दिया।”
https://www.instagram.com/reels/DV3Wr5FiWrX/
उन्होंने पूरा वीडियो क्लिप भी शेयर किया, ताकि लोग असल बात समझ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह ट्रोलिंग से दुखी जरूर हैं, लेकिन इससे टूटने वाली नहीं हैं।
पहले भी सुर्खियों में रही पर्सनल लाइफ
चंद्रिका दीक्षित इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके कई इमोशनल वीडियो वायरल हुए थे। हालांकि, कुछ लोगों ने इन वीडियोज को भी “स्क्रिप्टेड ड्रामा” बताया था।
‘वड़ा पाव गर्ल’ से बिग बॉस तक का सफर
चंद्रिका दीक्षित का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने सड़क किनारे वड़ा पाव की ठेली लगाकर अपनी पहचान बनाई। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग दूर-दूर से उनके पास खाने आने लगे।
यहीं से उन्हें ‘वड़ा पाव गर्ल’ का नाम मिला और फिर उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 तक का सफर तय किया। उनकी संघर्ष भरी कहानी ने कई लोगों को प्रेरित भी किया।