‘धुरंधर 2’ का इमोशनल सरप्राइज… अरिजीत सिंह की आवाज ने दर्शकों को रुलाया

KNEWS DESK – बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है। दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक, हर कोई फिल्म की कहानी, एक्शन और इमोशनल एंगल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के बीच एक ऐसा गाना भी है जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया है। ‘आरी-आरी’ के अलावा ‘फिर से’ नाम का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस गाने को अपनी जादुई आवाज देने वाले हैं मशहूर सिंगर Arijit Singh।

https://www.instagram.com/p/DVqfXXkDGC2/

हालांकि Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में उनकी वापसी ने फैंस को भावुक कर दिया है। बड़े पर्दे पर जैसे ही ‘फिर से’ गाना बजता है, थिएटर में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। यह गाना सीधे दिल को छूता है और फिल्म के सबसे इमोशनल पलों में जान डाल देता है।

फिल्म में यह गाना Ranveer Singh पर फिल्माया गया है। खासकर एक सीन में, जहां उनका किरदार अपने मिशन को पूरा करके भारत लौटता है और अपने होमटाउन पठानकोट में मां और बहन से मिलता है। इस दौरान उनकी आंखों से बहते आंसू और बैकग्राउंड में बजता ‘फिर से’ गाना पूरे माहौल को बेहद भावुक बना देता है।

‘धुरंधर 2’ का यह क्लाइमैक्स सीन दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने और सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि लंबे समय बाद किसी फिल्म का गाना इतना इमोशनल और असरदार लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *