Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन के लिए बनाएं कुट्टू के आटे से ये 3 चीजें, जानें रेसिपी

KNEWS DESK- नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही भक्त मां दुर्गा की पूजा के साथ व्रत रखते हैं। दिनभर भूखे रहने से कई लोगों को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में कुट्टू का आटा आपके लिए हेल्दी और एनर्जेटिक विकल्प साबित हो सकता है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

इस आटे से कई आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी तैयार की जा सकती हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के पहले दिन अपनी व्रत डाइट में शामिल कर सकती हैं।

कुट्टू का पराठा

  • सामग्री: कुट्टू का आटा, उबले आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया
  • बनाने की विधि:
    1. आटे में उबले आलू और मसाले मिलाकर आटा तैयार करें।
    2. पानी की बजाय आलू का उपयोग करें, ताकि पराठा टूटे नहीं।
    3. तवे पर हल्का घी लगाकर पराठा सुनहरा होने तक सेकें।
  • परोसें: दही या व्रत वाली चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसें।
  • खासियत: भरपूर ऊर्जा और स्वादिष्ट विकल्प

कुट्टू की इडली

  • सामग्री: कुट्टू का आटा, दही, अदरक, हरी मिर्च, व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां और मसाले
  • बनाने की विधि:
    1. आटे को दही में मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
    2. मसाले और सब्जियां मिलाएं।
    3. बैटर को कुछ देर रखने के बाद इडली सांचे में डालकर 10-15 मिनट स्टीम करें।
  • खासियत: हल्की, पचने में आसान और सुबह या शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट

कुट्टू का डोसा

  • सामग्री: कुट्टू का आटा, उबले आलू या अरबी, हल्का घी
  • बनाने की विधि:
    1. आटे में उबले आलू या अरबी मिलाकर पतला घोल तैयार करें।
    2. तवे पर हल्का घी लगाकर डोसा फैलाएं और कुरकुरा होने तक पकाएं।
  • परोसें: पुदीना या नारियल की व्रत वाली चटनी के साथ खाएं।
  • खासियत: क्रिस्पी, स्वादिष्ट और पेट को भरने वाला, ऊर्जा देने वाला विकल्प

कुट्टू का आटा न केवल स्वादिष्ट, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। नवरात्रि व्रत में आप पराठा, इडली और डोसा जैसी रेसिपी बनाकर ताकत और एनर्जी दोनों बनाए रख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *