KNEWS DESK- देश में रसोई गैस की संभावित कमी की खबरों के बीच कई जगह उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसी बीच ग्राहकों के लिए राहत की खबर यह है कि अब गैस कंपनियों ने बुकिंग प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
देश की प्रमुख गैस कंपनियां जैसे Bharat Petroleum, Indian Oil Corporation और Hindustan Petroleum ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इन सेवाओं की मदद से उपभोक्ता बिना गैस एजेंसी जाए कुछ ही मिनटों में अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग के विकल्प
Bharat Gas के ग्राहक कई तरीकों से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री सेवा शुरू की है।
कॉल के जरिए बुकिंग– 1800-22-4344 पर कॉल करके कभी भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
व्हाट्सऐप सेवा– इसी नंबर 1800-22-4344 पर “Hi” लिखकर भेजने पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
SMS/IVRS– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर संदेश भेजा जा सकता है।
इंडेन गैस के लिए हेल्पलाइन और ऑनलाइन सुविधा
Indane ने भी उपभोक्ताओं के लिए कई आसान विकल्प जारी किए हैं।
टोल-फ्री बुकिंग नंबर– 1800-2333-555 पर कॉल करके सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।
व्हाट्सऐप सपोर्ट– 92296 92296 पर मैसेज भेजकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
शिकायत या सुझाव– किसी भी समस्या के लिए [email protected] पर ईमेल किया जा सकता है।
एचपी गैस की मिस्ड कॉल और व्हाट्सऐप सेवा
HP Gas ने भी ग्राहकों को आसान बुकिंग सुविधा देने के लिए कई विकल्प शुरू किए हैं।
मिस्ड कॉल सेवा– 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।
व्हाट्सऐप बुकिंग– 92222 01122 पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
टोल-फ्री नंबर– 1800 233 3555 पर कॉल करके भी बुकिंग की जा सकती है।
SMS सुविधा– 88888 23456 पर “HPGAS” लिखकर मैसेज भेजने से भी सिलेंडर बुक हो जाएगा।