KNEWS DESK- Dhurandhar: The Revenge यानी ‘धुरंधर 2’ रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है। Ranveer Singh की इस स्पाई-एक्शन फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने थिएटर में रिलीज़ से पहले ही प्रीमियर एडवांस बुकिंग में नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए हैं। फिल्म के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
प्रीमियर एडवांस बुकिंग में बना नया रिकॉर्ड
फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की भारी डिमांड देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ प्रीव्यू शो से ही लगभग 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग से करीब 18.1 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। यह आंकड़े हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल – इन सभी पांच भाषाओं की कुल प्री-सेल्स को मिलाकर हैं।
‘स्त्री 2’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के रिकॉर्ड भी टूटे
एडवांस बुकिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म पहले ही Chennai Express की प्रीमियर कमाई को पार कर चुकी है।
इतना ही नहीं, इसने Stree 2 के 9.40 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्रीमियर सेल करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
बॉलीवुड के टॉप पेड प्रीव्यू कलेक्शन
अब तक बॉलीवुड की टॉप पेड प्रीव्यू फिल्मों की लिस्ट में:
- धुरंधर: द रिवेंज – 12.29 करोड़ (रिलीज़ में अभी 10 दिन बाकी)
- स्त्री 2 – 9.40 करोड़
- चेन्नई एक्सप्रेस – 6.75 करोड़
इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की तरफ बढ़ रही है।
स्पाई एक्शन थ्रिलर की कहानी और स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ साल 2025 में आई Dhurandhar की सीक्वल है। फिल्म की कहानी एक भारतीय स्पाई एजेंट हमज़ा अली के अतीत पर आधारित है, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी बताया गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan, Sara Arjun, Rakesh Bedi, Danish Pandor और Gaurav Gera जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर के फेस्टिव सीजन के दौरान 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।