UPSC CSE Final Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 180 उम्मीदवारों का हुआ IAS के लिए चयन

KNEWS DESK- Union Public Service Commission (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर Rajeshwari Suve M और तीसरे स्थान पर Akanksha Dhul रही हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप-10 में कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। इनमें अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे एम और आकांश धुल के अलावा Raghav Jhunjhunwala, Ishan Bhatnagar, Jenia Arora, A R Raja Mohiddin, Pakshal Secretary, Aastha Jain और Ujjwal Priyank शामिल हैं।

यूपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 958 पदों पर भर्ती की गई है। इनमें से 180 उम्मीदवारों का चयन Indian Administrative Service (IAS) के लिए किया गया है, जबकि 55 उम्मीदवार Indian Foreign Service (IFS) और 150 उम्मीदवार Indian Police Service (IPS) में नियुक्त किए जाएंगे।

आईएएस के 180 पदों में से 74 अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। इसके अलावा 28 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति, 47 पद ओबीसी और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच कराई गई। मुख्य परीक्षा के बाद 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से शुरू हुई और 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुई। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएससी अगले 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *