तलाक की अटकलों के बीच थलपति विजय का बड़ा कदम, संगीता को 250 करोड़ की एलिमनी ऑफर करने की खबर

KNEWS DESK – तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के बीच तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। 27 साल साथ रहने के बाद संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में वैवाहिक जीवन में गंभीर मतभेद और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे आरोप शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

250 करोड़ की एलिमनी का प्रस्ताव?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय इस मामले को लंबी कानूनी लड़ाई में बदलने के बजाय आपसी सहमति से सुलझाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने संगीता को लगभग 250 करोड़ रुपये की एलिमनी का प्रस्ताव दिया है, ताकि अदालत के बाहर समझौता हो सके।

अगर यह प्रस्ताव स्वीकार होता है, तो यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एलिमनी सेटलमेंट्स में से एक माना जाएगा। हालांकि, इस रकम को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अलग रह रहे थे दोनों?

सूत्रों का दावा है कि पिछले दो सालों से विजय और संगीता अलग-अलग रह रहे थे। इसी दौरान रिश्ते में आई दूरियों ने कानूनी रूप ले लिया। याचिका में किसी अभिनेत्री के साथ कथित संबंध का जिक्र होने की बात कही जा रही है, लेकिन किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विजय हाल ही में अपनी फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर चर्चा में थे, जिसे उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा था। इसके अलावा राजनीति में उनकी सक्रियता भी बढ़ी है। ऐसे समय में निजी जीवन में आया यह तूफान उनके प्रशंसकों के लिए भी हैरान करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *