KNEWS DESK- ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट Press TV ने दावा किया है कि हालिया अमेरिका-इज़रायल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। चैनल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संयुक्त रूप से किए गए हमलों में खामेनेई “शहीद” हो गए हैं।

इन दावों के बीच ईरान के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कई स्थानों पर खामेनेई के पोस्टर और बैनर लेकर समर्थक इकट्ठा हुए और राष्ट्रीय एकता के नारे लगाए। राजधानी तेहरान सहित अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की घटना का असर न केवल ईरान की आंतरिक राजनीति पर पड़ेगा बल्कि पूरे मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तेल बाजार, वैश्विक कूटनीति और क्षेत्रीय गठबंधनों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।