जामनगर में मुकेश अंबानी के घर अर्जुन की प्री-वेडिंग शुरू, पिता सचिन तेंदुलकर की इमोशनल स्पीच ने जीता दिल

KNEWS DESK – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सोनिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी और अब शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं।

जामनगर में शुरू हुआ जश्न

शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए तेंदुलकर परिवार जामनगर पहुंचा, जहां अंबानी परिवार के साथ खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वही भव्य स्थल है, जहां दो साल पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई थी।

कार्यक्रम की एक झलक मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

नीता अंबानी का भावुक संदेश

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने तेंदुलकर परिवार के लिए दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि सचिन और अंजलि हमेशा से उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं और अर्जुन को बचपन से जवान होते देखना उनके लिए गर्व की बात है।

https://www.instagram.com/reels/DVLdQmFjPQ8/

नीता अंबानी ने अर्जुन को उनकी जिंदगी की “सबसे खूबसूरत पार्टनरशिप” की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

सचिन ने जताया आभार

इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने अंबानी परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बेटे के नए सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह और लोग नहीं हो सकते थे।

सचिन ने भावुक अंदाज में कहा, “जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर इंट्रोड्यूस करता है, तब एहसास होता है कि वह बड़ा हो गया है। अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम्हें कोई ऐसा मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *