शिव मंदिर पहुंचीं राशा थडानी, नंदी के कान में कही मनोकामना, फैंस ने पूछा- ‘क्या मांगा?’

KNEWS DESK – 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। साल 2025 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली राशा अब अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी आध्यात्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं राशा

रविवार, 22 फरवरी को राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिव मंदिर से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह भगवान शिव के दर्शन करती और नंदी के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने ‘ॐ’ और दिल वाला इमोजी शेयर किया, जो उनकी भक्ति को दर्शाता है।

https://www.instagram.com/p/DVDL2hPjD7S/

तस्वीरों में राशा पारंपरिक अंदाज में बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ नजर आईं। उनके साथ कुछ करीबी लोग भी मौजूद थे।

नंदी के कान में क्या मांगा?

हिंदू मान्यता के अनुसार, श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिर में नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं। राशा को ऐसा करते देख फैंस के मन में जिज्ञासा बढ़ गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा, “क्या बोल दिया चुपके से कान में?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अच्छे से मांग लेना।” वहीं किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सब कुछ तो है, अब क्या मांग रही हो?”

राशा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी व धार्मिक आस्था की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मों में कर चुकी हैं डेब्यू

20 साल की राशा ने जनवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमन देवगन नजर आए थे, जो अभिनेता अजय देवगन के भांजे हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब राशा अपनी अगली फिल्म ‘लइकी-लइका’ में नजर आएंगी, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *