रमजान में पति संग देवोलीना भट्टाचार्जी ने की इफ्तारी, शेयर कीं तस्वीरें

KNEWS DESK – टीवी के पॉपुलर शो Saath Nibhaana Saathiya से घर-घर में ‘गोपी बहू’ के नाम से मशहूर हुईं Devoleena Bhattacharjee एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका लेटेस्ट रमजान पोस्ट है, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ इफ्तार करती नजर आ रही हैं।

देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज़ में उनके पति Shahnawaz Sheikh बेटे को गोद में लिए दिख रहे हैं, जबकि सामने सजी इफ्तार की दावत इस खास मौके को और भी खूबसूरत बना रही है। परिवार के साथ बिताए इन पलों में देवोलीना बेहद खुश और संतुष्ट नजर आ रही हैं।

“इस रमजान का एहसास अलग है…”

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “इस रमजान का एहसास अलग है… ज्यादा शुक्रिया, ज्यादा प्यार, ज्यादा साथ.” देवोलीना हर साल रमजान के दौरान इफ्तार की तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन इस बार उनके लिए यह महीना खास है। मां बनने के बाद यह उनका पहला रमजान है, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद स्पेशल माना जा रहा है।

फैंस दे रहे हैं बधाइयां

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने रमजान की मुबारकबाद दी, तो कई ने उनके बेटे जॉय को ढेरों आशीर्वाद भेजे। सोशल मीडिया पर यह फैमिली मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज की थी। शाहनवाज पेशे से जिम ट्रेनर हैं। शादी के दो साल बाद, 18 दिसंबर 2024 को देवोलीना ने बेटे जॉय को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *