टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने USA को 29 रनों से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी

KNEWS DESK- आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 29 रनों से मात दी। 7 फरवरी (शनिवार) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का टारगेट बनाया। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी ने भारत की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, और उन्होंने विराट कोहली (16) को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है, जबकि युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा ने 3-3 बार यह पुरस्कार जीते हैं।

भारत ने अब टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैचों की जीत दर्ज की है, जो किसी टीम का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले साउथ अफ्रीका (8) और ऑस्ट्रेलिया (8) का रिकॉर्ड था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ 2 विकेट लिए। टी20 वर्ल्ड कप में उनके विकेटों की संख्या अब 29 हो गई है, जो केवल एनरिक नॉर्किया (30) और वानिंदु हसारंगा (29) से पीछे है।

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक जीत (भारत)

  1. भारत – 9 (2024-26)
  2. साउथ अफ्रीका – 8 (2024)
  3. ऑस्ट्रेलिया – 8 (2022-24)
  4. भारत – 7 (2012-14)

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (भारत)

  1. सूर्यकुमार यादव – 17 (105 मैच)
  2. विराट कोहली – 16 (125 मैच)
  3. रोहित शर्मा – 14 (159 मैच)
  4. अक्षर पटेल – 8 (88 मैच)

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (भारत)

  1. विराट कोहली – 8
  2. सूर्यकुमार यादव – 4*
  3. युवराज सिंह – 3
  4. रविचंद्रन अश्विन – 3
  5. रोहित शर्मा – 3

भारत की टीम इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है और सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन ने टीम इंडिया को रोमांचक शुरुआत दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *