‘RIP…’ धुरंधर 2 के टीज़र पर राम गोपाल वर्मा का तंज, क्या ‘टॉक्सिक’ पर साधा निशाना?

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज यानी 3 फरवरी को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दमदार विजुअल्स और इंटेंस टोन वाले इस टीज़र को देखकर फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का एक पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है।

राम गोपाल वर्मा का पोस्ट क्यों बना सुर्खियां?

राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ‘धुरंधर 2’ का टीज़र शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने लिखा, “ये बदला नहीं है, ये तो @AdityaDharFilms का गुस्सा है… मुझे उन लोगों पर दया आती है, जो इसके रास्ते में आएंगे… RIP.”

इस पोस्ट के बाद से ही लोग इसके मायने निकालने लगे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह बयान फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए एक तरह की सीधी चेतावनी है।

यूजर्स के रिएक्शन

राम गोपाल वर्मा के कैप्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सीधे-सीधे लिखो ना… RIP टॉक्सिक।” वहीं दूसरे ने कहा, “द रैम्पेज हर तरह की टॉक्सिसिटी को खत्म कर देगा।” कुल मिलाकर, लोगों का अनुमान है कि आरजीवी का यह बयान इंडस्ट्री में चल रही एक अनकही टक्कर की ओर इशारा करता है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसके पहले पार्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

पहले पार्ट का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

अगर ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1350 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा, विदेशों से: लगभग 299 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *