हिट डेब्यू के बावजूद फिल्मों में नहीं चमकी… बिग बॉस में छाई शमिता शेट्टी

KNEWS DESK – फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करना आसान नहीं होता। कुछ सितारे आउटसाइडर होने के बाद भी सुपरस्टार बन जाते हैं, वहीं कुछ बॉलीवुड बैकग्राउंड से होने के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना पाते। आज हम बात कर रहे हैं शमिता शेट्टी की, जिन्होंने बॉलीवुड में हिट डेब्यू से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्मों में खास सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में अपनी अलग पहचान बनाई। 2 फरवरी को शमिता शेट्टी अपना 47वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं|

मोहब्बतें से शुरू हुआ सफर

शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई ‘मोहब्बतें’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और शमिता ने अपने डेब्यू से ही दर्शकों का ध्यान खींचा।

लेकिन हिट डेब्यू के बावजूद शमिता का बॉलीवुड करियर स्थिर नहीं रह सका। उन्होंने ‘जहर’ और ‘फरेब’ जैसी फिल्में भी की, लेकिन ये सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इस बीच उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया, जबकि शमिता अपनी फिल्मों से वह मुकाम नहीं हासिल कर पाईं।

शमिता शेट्टी ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद ‘बिग बॉस 3’ में एंट्री ली और अपने मज़बूत पर्सनैलिटी और बोल्ड अंदाज से ऑडियंस के दिलों में छा गईं। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ और ‘बिग बॉस 15’ में भी भाग लिया। भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन शमिता ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की।

अब क्या कर रही हैं शमिता शेट्टी?

आज शमिता शेट्टी फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करती हैं और फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं।

एक्टर होने के साथ-साथ शमिता इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। फिलहाल वे सिंगल हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *