मुंबई समेत 29 नगर निगमों में मतदान जारी,  कवि और गीतकार गुलजार ने डाला वोट

KNEWS DESK- महाराष्ट्र में आज शहरी लोकतंत्र का अहम दिन है। राज्य की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है और प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई के अलावा जिन नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर शामिल हैं। इन नगर निगम चुनावों को राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 227 वार्डों में कुल 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुंबई में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इतने बड़े पैमाने पर होने वाले चुनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहरभर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

कवि और गीतकार गुलजा ने डाला वोट

बीएमसी चुनाव में मशहूर कवि और गीतकार गुलजार ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों से मतदान करने की अपील करते रहे हैं। गुलजार ने कहा, “अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं। यात्रा पर होने के बावजूद मैंने समय निकालकर वोट डाला, क्योंकि लोकतंत्र में भागीदारी बहुत जरूरी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *