60 साल के हुए सलमान खान, 5 हसीनाओं को डेट करने के बाद भी सिंगल हैं भाईजान

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘सिकंदर’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में साइड रोल से करियर की शुरुआत करने वाले सलमान आज सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी त्योहार से कम नहीं। अपने दमदार एक्शन, स्टाइल और चार्म से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भाईजान 60 की उम्र में भी सिंगल हैं।

सलमान खान की शादी को लेकर फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक्टर अपने फैसले पर अडिग नजर आते हैं। हालांकि, उनके करियर की तरह ही उनकी लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेज़ के बारे में, जिनका नाम अलग-अलग वक्त पर सलमान खान से जुड़ चुका है।

संगीता बिजलानी

80 और 90 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। दोनों की नजदीकियां शादी तक पहुंच गई थीं। खुद सलमान खान एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी और संगीता की शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से शादी नहीं हो पाई। भले ही दोनों का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन आज भी उनकी दोस्ती बरकरार है और उन्हें अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है।

ऐश्वर्या राय

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट से हुई थी। कुछ समय तक दोनों सीरियस रिलेशनशिप में रहे, लेकिन साल 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह खूब पसंद की गई। कई हिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों की फेवरेट बन गई। माना जाता है कि कैटरीना को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक सलमान की फिल्मों से ही मिला। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

सोमी अली

पाकिस्तान के कराची में पली-बढ़ी सोमी अली सलमान खान की बड़ी फैन थीं। फिल्मों में काम करने के लिए जब वह मुंबई आईं, तो सलमान के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के डेट करने की खबरें भी सामने आईं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। आज तक दोनों ने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।

यूलिया वंतूर

रोमानियाई सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर का नाम भी सलमान खान के साथ लंबे समय से जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और यूलिया की सलमान के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग मानी जाती है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया और अब भी उन्हें अच्छे दोस्त माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *