सेवा के लिए आनंदपुर साहिब पहुंचेगे सुखबीर सिंह बादल, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

KNEWS DESK, सुखबीर सिंह बादल धार्मिक सजा के चलते आज से दो दिन के लिए सेवा करने आनंदपुर साहिब जाएंगे। जहां उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुखबीर बादल पंजाब गुरुद्वारा साहिब - सुखबीर बादल की सजा आज से शुरू, करेंगे  सेवादारी, गुरुद्वारे में पहरेदारी, धोएंगे बर्तन और सुनेंगे ...

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर धार्मिक सजा’ की सेवा करने के दौरान बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुई फायरिंग के बाद गुरुवार को तख्त श्री केसगढ़ आनंदपुर साहिब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्री केसगढ़ साहिब सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार को पहरेदार के रूप में जब अपनी सेवाएं दे रहे थे तब पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी नारायण सिंह चौरा ने उनपर करीब से गोली चला दी।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दो दिन की ‘धार्मिक सजा’ की सेवा करने के बाद सुखबीर सिंह बादल तख्त श्री केसगढ़ आनंदपुर साहिब में पहुंचेंगे और दो दिन की सेवा करेंगे। एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के सारे इंतजाम पंजाब पुलिस कर रही है।