Kolkata Rape-Murder Case : सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की खत्म,

KNEWS DESK – पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद 17 दिनों से जारी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई मुलाकात के बाद लिया गया। हालांकि उनका आंदोलन जारी रहेगा|

मुख्यमंत्री ने हड़ताल खत्म करने की अपील की

आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच सचिवालय नबान्न में लगभग दो घंटे की बैठक हुई। इस दौरान सीएम ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की और कहा कि उनकी अधिकांश मांगों पर विचार किया गया है। हालांकि, उन्होंने डॉक्टरों की मांग, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग शामिल थी, को खारिज कर दिया।

kolkata rg kar hospital updates cm mamata banerjee phone call with  protesters कोलकाता कांड के खिलाफ अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स ने ममता  बनर्जी की शर्त ठुकराई, क्या हुई बात ...

छात्रों के निलंबन पर आपत्ति

डॉक्टर अनिकेत महतो ने कहा कि कुछ जूनियर डॉक्टरों और छात्रों को नियमों का पालन किए बिना निलंबित किया गया है। उन्होंने इसे धमकाने वाली संस्कृति का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसे लोगों को डॉक्टर होने के योग्य नहीं माना जा सकता। महतो ने कहा कि राज्य सरकार को इन निलंबनों का आकलन करना चाहिए और छात्रों के प्रदर्शन के पीछे के कारणों की जांच करनी चाहिए।

प्रदर्शन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में न्याय और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवस्थागत सुधार की मांग के तहत चल रहा था। भूख हड़ताल के दौरान 6 डॉक्टरों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैठक के बाद डॉक्टर अकीब अशरफ ने कहा कि सरकार के कुछ जवाब अस्पष्ट हैं और मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने भी उन्हें विरोध जारी रखने के लिए कहा था।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.