पति निक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कहा – ‘सबसे अच्छे पति और पिता को…’

KNEWS DESK – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को ग्लोबल स्तर पर एक पावर कपल के रूप में देखा जाता है, और दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में, निक ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया, और इस खास मौके को प्रियंका ने बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने निक के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए निक के कॉन्सर्ट में भी शामिल हुईं।

प्रियंका ने पति निक किया बर्थडे विश 

प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका परिवार एक साथ खुश नजर आ रहा है। पहली फोटो में प्रियंका, निक और मालती एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका ने मालती को गोद में उठाया हुआ है, और तीसरी फोटो में निक ने मालती को गोद में उठा रखा है। इन खास पलों में चेहरों को पीछे से कैप्चर किया गया है, लेकिन तस्वीरों से उनके बीच के प्यार और सामंजस्य का अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है। साथ ही, एक वीडियो में निक अपने कॉन्सर्ट में ब्लू आउटफिट में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

कैप्शन में लिखा ये 

प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमारे सपनों को हर दिन पूरा करते हैं… हम आपसे प्यार करते हैं।” इस पोस्ट पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला, जिन्होंने निक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और प्रियंका-निक की जोड़ी की तारीफ की।

प्रियंका और निक की लव स्टोरी भी उतनी ही दिलचस्प है जितनी उनकी जिंदगी। दोनों ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और दो साल बाद, 2018 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली। 2022 में, यह जोड़ी सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी के माता-पिता बने। फैंस को प्रियंका और निक की ये प्यारी केमिस्ट्री और उनका पारिवारिक जीवन हमेशा से पसंद आता रहा है, और यह कपल इंडस्ट्री के सबसे मजबूत और प्रेरणादायक कपल्स में से एक बना हुआ है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.