मामा अयान की गोद में मस्ती करती नजर आईं राहा कपूर, क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैन्स

KNEWS DESK – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है जबसे राहा का चेहरा रिवील किया गया है तबसे हर कोई राहा की क्यूटनेस पर फिदा है| हाल ही में राहा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें वो आराम से दो चोटी बनाये अपने मामा अयान मुखर्जी को गोद में बैठी नजर आ रही हैं|

डबिंग स्टूडियो से बाहर आते दिखे आलिया-अयान

आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा कपूर अपने मामा अयान मुखर्जी के साथ घूमने निकली थीं| राहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो में राहा अपने मामा अयान की गोद में बैठी नजर आ रही हैं| आलिया और अयान साथ में एक ही गाड़ी से निकले जबकि रणबीर कपूर इस मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर नहीं आये|

वीडियो में अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट को व्हाइट कलर में ट्विनिंग करते हुए देखा गया जबकि राहा ने बेज कलर का आउटफिट पहना हुआ था| इसी के साथ उन्होंने राहा ने क्यूट पोनी तेल भी बनाई हुई थी| इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि तीनों कहां जा रहे थे?
राहा ने किया स्माइल 
इससे पहले भी राहा को कई बार स्पॉट किया गया है क्योंकि फैन्स राहा को देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं| इससे पहले राहा अपने पापा रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं| रणबीर अपने नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर गए थे जहां क्यूट राहा को कैमरे के आगे मुस्कुराते हुए देखा गया।

About Post Author