32 साल की हुईं मृणाल ठाकुर, फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने जीते कई अवॉर्ड

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं| उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर नाम कमाया है| फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ उनकी खूबसूरती को भी पसंद करती हैं| चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अदाकारा के करियर से जुड़ी अहम बातें बताते हैं|

पिछले छह सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को बाटला हाउस, हाय नन्ना, जर्सी, सीता रामम, गुमराह जैसी फिल्मों में उसकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है|

एग्ज़ फ्रीज़ कराना चाहती हैं मृणाल ठाकुर: बोलीं- 'सही पार्टनर मिलना बहुत मुश्किल', हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार - Haribhoomiमृणाल ने कई पुरस्कार जीते हैं| इनमें फिल्म लव सोनिया में बेस्ट न्यूकमर के लिए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल, सिनेमा में विविधता के लिए मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स, बेस्ट फीमेल डेब्यूट और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं|

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

फैंस के दिलों में राज करने वाली मृणाल ठाकुर जल्द ही ‘विश्वम्भरा’ में नजर आने वाली हैं| मल्लीदी वशिष्ठ डायरेक्टेड ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी| फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा त्रिशा कृष्णन, जाह्नवी कपूर और चिरंजीवी लीड भी रोल में हैं| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author