इंटरफेथ वेडिंग को लेकर जहीर इकबाल के माता-पिता ने किया रिएक्ट, सोनाक्षी सिन्हा के लिए कह दी ये बात

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इस्बक की इंटरफेथ शादी ने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी| हाल ही में कपल हनीमून के लिए फिलीपींस गया था। जहां से उन्होंने अपनी कई सारी फोटो शेयर की थी। इस शादी के बाद अब पहली बार सोनाक्षी की सास और ससुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जब प्यार राजनीति से मिलता है: भारत में अंतरधार्मिक विवाहों पर युद्ध

जहीर के माता-पिता ने इंटरफेथ शादी को लेकर किया रिएक्ट 

सोनाक्षी और जहीर की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी| जहां एक तरह कपल को शादी की बधाइयाँ मिल रही थी| वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें इंटरफेथ शादी के लिए ट्रोल भी कर रहे थे| वहीं अब शादी के बाद पहली बार जहीर के माता-पिता ने शादी को लेकर बात की है|

जहीर इकबाल ने माता-पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारी बहू सोनाक्षी सिन्हा का दिल सोने का है| उन्होंने ये भी कहा कि जहीर के लिए उन्हें इससे बेहतर लड़की नहीं सकती थी|

सोनाक्षी सिन्हा की जमकर तारीफ 

जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने सोनाक्षी को मैसेज देते हुए कहा कि बस आपको बताना चाहते थे कि आपको हमारी बेटी के रूप में पाकर हम कितने खुश और धन्य हैं| आपको और जहीर को एक साथ इतना खुश देखकर हमें लगता है कि आप वाकई एक दूसरे के लिए बने हैं| आपका दिल असली सोना है| आपने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया है| मैं जहीर के लिए इससे बेहतर किसी और के बारे में नहीं सोच सकती हूं| भगवन आप दोनों को आशीर्वाद दें हम आपसे प्यार करते हैं, ख्याल रखना, हमेशा खुश रहना|

यह भी पढ़ें – गोंडा में सपा नेता हत्याकांड में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा बरामद

About Post Author