वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने गाया ‘वंदे मातरम’, वीडियो शेयर कर एआर रहमान ने लिखा ये खास कैप्शन

KNEWS DESK – टी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल कर ली है| जिसके बाद से देशभर में खुशी का माहौल है| टीम इंडिया ने 17 साल बाद रिकॉर्ड ब्रेक किया है| 4 जुलाई को टीम इंडिया दिल्ली से मुंबई आई| जिसके बाद फैन्स ने जमकर टीम का स्वागत किया| वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या पूरी टीम के साथ हाथ उठाकर ‘वंदे मातरम’ गाते नजर आ रहे हैं| जीत का जश्न मना रहे हैं|

टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में गाया वंदे मातरम गाना, वायरल हुआ वीडियो  तो एआर रहमान ने लिखा ये मैसेज, फैंस भी कर रहे सलाम

फैन्स ने किया टीम इंडिया का स्वागत 

4 जुलाई को टीम इंडिया दिल्ली से मुंबई आई| जिसके बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं, जहां लाखों फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| इसके बाद बस में सवार होकर पूरी टीम, वर्ल्ड कप का जश्न मनाती हुई एक किलोमीटर मुंबई के नारीमन प्वॉइंट पर दिखी| फैन्स ने भी बांहें फैलाकर पूरी टीम का स्वागत किया और जश्न मनाया|

एआर रहमान ने किया पोस्ट 

जब वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया पहुंचीं तो वहां एंथम बन चुके वन्दे मातरम गाना प्ले हुआ| इस गाने को जोर जोर से गाते हुए विराट कोहली और पूरी इंडियन टीम ने गर्मजोशी से जीत की खुशियां मनाई| इस गाने को साल 1997 में एआर रहमान ने कंपोज किया था वो भी आजादी के 50 साल बाद|

वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान ने कैप्शन में लिखा, ’27 साल पहले बना नेशनल एन्थम, जब भी सुनता हूं, इमोशनल हो जाता हूं|’

https://x.com/arrahman/status/1808950904894411196

इसी वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान ने वंदे मातरम लिखते हुए तिरंगा, ट्रॉफी, हार्ट और तालियां बजाने की इमोजी शेयर किया| इस वीडियो को देख फैंस भी सलाम कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – जिम्बाब्वे श्रृंखला नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए महत्वपूर्ण- शुभमन गिल

About Post Author