दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज़ से फैन्स के उड़ाए होश, डीपनेक में शेयर की फोटोज

KNEWS DESK – दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं| एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ अपनी अदाओं की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अंदाज़ से फैन्स का दिल जीत लिया है|

दिशा पाटनी ने शेयर की तस्वीरें 

दिशा पाटनी कुछ दिन पहले अपनी दोस्तों के साथ घूमने गयी थीं| उन्होंने अपने ओदोस्तों संग विदेश में वेकेशन एन्जॉय किया जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं| समंदर किनारे दिशा ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था जिसे देख फैन्स दीवाने को गए थे| वहीं अब एक्ट्रेस ने नयी तस्वीरें शेयर की हैं|

क्रूज पर बरपाया कहर 

रविवार को दिशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने क्रूज पर इठलाते-बलखाते हुए एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज क्लिक कराईं। ग्रीन कलर की डीप-नेक ड्रेस में दिशा कहर बरपा रही थीं।

Disha Patani

दिशा ने अपने लुक को सिंपल बनाने के लिए कोई भी एक्सेसरी नहीं पहनी थी| उन्होंने ग्लैम मेकअप और डार्क लिप शेड से अपने लुक को पूरा किया था|

Disha Patani Photos

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं वहीं दिशा ने अपने बोल्ड लुक से पारा हाई कर दिया है|

Disha Patani Photo

फैन्स ने जमकर किये कमेंट्स 

दिशा की इन फोटोज पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं कोई उन्हें हॉट तो कोई उन्हें स्टनिंग ख रहा है| वहीं एक्ट्रेस की बहन खुशबु ने भी उनकी तारीफ की है| उन्होंने लिखा, “बहुत क्लासी। यह हरा आजादी है।” इसी तरह फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Disha Patani Pics

एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक से फैन्स को दीवाना बना लेती हैं|

यह भी पढ़ें – तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सीएम केजरीवाल ने किया सरेंडर, चुनाव प्रचार के लिए SC ने दी थी अंतरिम जमानत

About Post Author