अक्षय कुमार से लेकर धमेंद्र तक इन बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान, वोट डालने के लिया किया जागरूक

KNEWS DESK –  मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है|मुंबई की छह सहित महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर सोमवार को वोटिंग जारी है। वहीं मतदान करने के लिए पोलिंग बूथपर सुबह से ही आम जन से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला है|

बॉलीवुड सितारों ने डाला वोट 

बॉलीवुड स्टार अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए वोट डालने पहुंचे हैं साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं| आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हो रहा है| जिसमें बॉलीवुड सितारे अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं|

धमेंद्र ने डाला वोट 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धमेंद्र ने मुंबई में वोट डाला और लोगों से वोट डालने की अपील की|

https://x.com/Knewsindia/status/1792426722056458492

गोविंदा ने पत्नी सुनीता संग किया मतदान 

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मुंबई में वोट डाला| गोविंदा ने कहा कि मैं किसी विषय पर और चर्चा नहीं करूंगा। मैं यही अपील करूंगा कि घर से बाहर आएं और वोट करें।

सुनीता आहूजा ने कहा 

एक्टर की पत्नी ने कहा कि भारत में रहते हैं| भइया वोट तो देना पड़ेगा आपको। हम भी सुबह-सुबह उठकर देखिए वोट देकर ही आए हैं। वोट तो भाई सबको देना चाहिए। हमारा हक बनता है| वोट देने का। भारत में रहने वालों को तो वोट देना ही चाहिए है कि नहीं?

हेमा मालिनी ने बेटी ईशा संग डाला वोट 

बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने सोमवार को जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

https://x.com/Knewsindia/status/1792431632814604612

जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव ने किया वोट

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने अपना सारा काम छोड़कर मतदान किया| साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से वोट डालने की अपील की है|

अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट 

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार वोट दिया है| एक्टर ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो, मैंने यही दिमाग में रखकर वोट दिया है। इंडिया को जो सही लगे उनके लिए वोट करना चाहिए|

https://x.com/Knewsindia/status/1792381774624178680

सुनील शेट्टी ने मुंबई में डाला वोट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने मुंबई में वोट डाला|

https://x.com/Knewsindia/status/1792437838979424496

परेश रावल ने डाला वोट 

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने मुंबई में वोट डाला|

https://x.com/Knewsindia/status/1792407245093060792

यह भी पढ़ें – समर्थ- ईशा के ब्रेकअप की भविष्यवाणी पर अभिषेक कुमार ने किया रिएक्ट, कहा- ‘दर्द में इंसान…’

About Post Author