अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन, कुछ दिन पहले ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

KNEWS DESK-  आज यानी 4 मई को अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था और आज ये बड़ा अपडेट सामने आया है। इतना ही नहीं अरविंदर सिंह लवली के साथ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नसीब सिंह और नीरज बसोया ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

अरविंदर सिंह लवली आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में शामिल हुए। अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगे थे क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते थे कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन राहुल गांधी आए और रायबरेली से नामांकन कर दिया। इसी को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है कि बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ लेकिन कांग्रेस का नारा है कि बेटा बचाओ, बेटा पढ़ाओ। इस तरह की राजनीति से तंग आकर अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले ही अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और कैंडिडेट उदित राज, कन्हैया कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने ये बात पहले ही साफ कर दी थी कि मुझे एक लाइन का इस्तीफ लिखने से कौन रोक सकता है। बता दें कि उन्होंने अपने इस्तीफे में कई बातें लिखी थीं।

ये भी पढ़ें-   कौशाम्बी: सेना के जवान का ससुराल में फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, तीन दिन से कार्रवाई की मांग को लेकर नहीं किया अंतिम संस्कार