रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और निया शर्मा बांद्रा में आये नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – सेलिब्रिटी रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया | सभी स्टार्स बेहद प्यारे दिखाई दे रहे हैं| आपको सेलेब्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस और न्यूली वेड रकुल प्रीत सिंह को पति जैकी भगनानी के साथ बांद्रा के मिजू रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया।

रकुल ऑरेंज कलर की ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हील्स और गोल्डन क्लच के साथ कंप्लीट किया। जैकी को ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस के साथ रेड कैप और व्हाइट शूज में देखा गया।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रकुल हाल ही में आर. रविकुमार के डायेक्शन में बनी तमिल फिल्म “अयलान” में नजर आईं थी। वहीं, जैकी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा को रेस्तरां लॉस कैवोस के बाहर व्हाइट टॉप और व्हाइट मिनी स्कर्ट के साथ रेड हील्स में स्पॉट किया गया। निया “एक हजारों में मेरी बहना है”, “जमाई राजा”, “इश्क में मरजावां” और “नागिन फोर” जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस नेताओं को बताया मतदान प्रतिशत गिरने का कारण

About Post Author