उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अजय कपूर

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को उत्तरप्रदेश से बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

जानें कौन हैं अजय कपूर?

उत्तरप्रदेश के कानपुर में अजय कपूर तीन बार विधायक रहे हैं। दो बार गोविंद नगर से और एक बार किदवई नगर विधानसभा सीट से एमएलए रहे। इस बार उनकी दावेदारी कानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन है। गठबंधन में कानपुर की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

बात करें अजय कपूर की संपत्ति की तो इनकी कुल संपत्ति करीब 69 करोड़ रूपये है हालांकि कहा ये भी जाता है कि बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति करीब 14 गुना बढ़ी है। साल 2007 में नामांकन के दौरान अपनी कुल संपत्ति 5.28 करोड़ रूपये बताई थी जबकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 31.39 करोड़ रूपये बताई थी।

ये भी पढ़ें-  कृति-पुलकित की वेडिंग डिटेल्स आईं सामने, जानें कब लेंगे सात फेरे

About Post Author