कृति-पुलकित की वेडिंग डिटेल्स आईं सामने, जानें कब लेंगे सात फेरे

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस लम्बे समय से एक्टर पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं| वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| फैन्स कपल की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| इसी बीच कृति-पुलकित के वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स सामने आ गयी हैं| आपको बताते हैं कि कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी कब है|

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Wedding Invite Leaked Couple Is Going To Take  Seven Rounds On This Day - Entertainment News: Amar Ujala - Kriti Pulkit  Wedding:कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी का इनवाइट

कृति-पुलकित की वेडिंग डिटेल्स 

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट  इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| कपल दिल्ली पहुंच गया है| यहां अपने होमटाउन में ही कपल शादी के बंधन में बंधेगा| खबर है कि कपल दिल्ली, एनसीआर में आईटीसी ग्रैंड भारत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा। वहीं कपल के वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स सामने आ गयी हैं| जिसके मुताबिक आज कपल की मेहंदी सेरेमनी है|

पुलकित के नाम की मेहंदी रचाएंगी कृति 

आज 13 मार्च को कपल की मेहंदी सेरेमनी है| 14 को कपल की हल्दी सेरेमनी की जाएगी। हल्दी के बाद कॉकटेल पार्टी रखी जाएगी।  वहीं 15 मार्च को कपल एक दूजे के हो जायेंगे|

वेडिंग थीम 

पुलकित और कृति इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। दोनों का होमटाउन दिल्ली में है| ऐसे में यहीं से कपल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया। उनकी शादी मानसेर के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में होगी, जिसके एक दिन का किराया 25-30 हजार के बीच का है। कृति-पुलकित की शादी की थीम की बात करें, ख़बरों के मुताबिक कपल पेस्टल थीम वेडिंग करेगा।

यह भी पढ़ें – निम्बाहेडा में किसान सम्मेलन को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया सम्बोधित, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने दी क्षेत्र को कई सौगातें

About Post Author