Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर ऐसे पाएं सर्टिफिकेट, जानें पूरा तरीका

Knews Desk- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान में शामिल होने वाले लोग ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत इस साल 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना से जोड़ना है।

इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत 9 अगस्त 2026 से हो चुकी है। अभियान में भाग लेने के लिए नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है और उसके साथ सेल्फी या फोटो लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी है। फोटो अपलोड करने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

कैसे अपलोड करें तिरंगे के साथ सेल्फी?

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर मौजूद Upload Selfie विकल्प पर क्लिक करें।
  3. तिरंगे के साथ ली गई अपनी फोटो या सेल्फी चुनें।
  4. Upload Media विकल्प के जरिए तस्वीर पोर्टल पर अपलोड करें।
  5. फोटो अपलोड होने के बाद Download Certificate विकल्प पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपका ‘हर घर तिरंगा’ सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर कौन सा हैशटैग लगाएं?

अगर आप अभियान में हिस्सा लेने के बाद अपना सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो #HarGharTiranga2026 और #HarGharTiranga हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका उपयोग एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगी। यानी स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के बाद भी लोगों के पास दो दिन तक तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करने और सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका रहेगा।

इस अभियान के जरिए देशभर के नागरिक स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भाग लेने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी प्रदर्शित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *