डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा ‘Monster’, Google CEO के जवाब का वीडियो वायरल

KNEWS DESK- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और Google के CEO सुंदर पिचाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। व्हाइट हाउस में टेक कंपनियों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पिचाई की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘Monster’ कहा। इसके बाद सुंदर पिचाई ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिस पर लोगों का ध्यान गया।

यह मामला 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद का है। बैठक में Google, Meta, Nvidia, Anthropic समेत कई बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे। बातचीत का केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके विकास से जुड़े मुद्दे थे। बैठक के बाद ट्रंप ने सुंदर पिचाई की तारीफ करते हुए कहा कि वह ‘Monster’ हैं और उन्हें हर समय मीडिया के सामने नहीं आना पड़ता। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका नाम याद रखना हो तो सिर्फ ‘सुंदर’ याद रखें। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ‘Monster’ शब्द का इस्तेमाल ट्रंप ने पिचाई की सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनके प्रभाव की तारीफ के संदर्भ में किया था।

ट्रंप की टिप्पणी पर पिचाई मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में कहा, “Hopefully a better tagline than I’m a monster.” उनके इस जवाब के बाद दोनों के बीच की यह छोटी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस बैठक में AI के विकास और सुरक्षा को लेकर टेक कंपनियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। कंपनियों ने AI सिस्टम की निगरानी, जोखिमों की समीक्षा और बाहरी विशेषज्ञों से मूल्यांकन जैसी व्यवस्थाओं को लेकर स्वैच्छिक समझौते पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *