भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता ने किया जनसम्पर्क

 

 

 

रिपोर्ट- द्विजेन्द्र मिश्रा

उन्नाव,शुक्लागंज। गंगाघाट नगर पालिका में भाजपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी रंजना गुप्ता नगर में जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान शुक्रवार को पोनी रोड में k news संवाददाता ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। जहां लोगों ने बताया कि रंजना गुप्ता ने बीते 5 वर्ष नगर में विकास कराया है और उन्हें आगे भी मौका दिया जाएगा।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी रंजना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करोना काल में भी नगर में असहाय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को समझा और उनकी हर संभव मदद की है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जहां तक बात विकास की है तो उन्होंने बीते 5 वर्षों में खूब विकास किया है और जीतने के बाद नगर में तमाम विकास के कार्य किए जाएंगे।

About Post Author