पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया था शख्स, एक्स-रे देख डॉक्टर्स भी हो गयें हैरान

KNEWS DESK – जब पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है तो हमें डॉक्टर्स की सलाह लेनी पड़ती है| डॉक्टर जांच के बाद हमे दर्द की वजह बताता है और दवा दे देता है| आज हम आपको पंजाब के एक शख्स के बारे में बताएंगे जो पेट में ज्यादा दर्द होने से डॉक्टर के पास गया| डॉक्टर ने शख्स का एक्स-रे किया| जिसमें ऐसी चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जायेंगे|

एक्स-रे में हैरान करने वाली बात आई सामने 

पंजाब से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| मोगा के रहने वाले एक शख्स को लगातार 2 सालों से पेट में तेज दर्द की समस्या हो रही था| उसे लगा कि शायद यह छोटी-मोटी दिक्कत होगी, इसलिए वह कभी अपनी जांच कराने के लिए नहीं गया| लेकिन जब पेट का दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया तो शख्स को मजबूरन डॉक्टर का रुख करना पड़ा| डॉक्टर ने उसका एक्स-रे किया, जिसमें ऐसी चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई|

2 सालों से था पेट में दर्द 

डॉक्टर ने एक्स-रे करने के बाद बताया कि शख्स के पेट में अजीबोगरीब वस्तुएं पड़ी हुई मिली हैं| आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शख्स ने लॉकेट, नट, बोल्ट, चेन, ईयरफोन, स्क्रू, बटन सहित ऐसी कम से कम 60 चीजें निगल ली थीं| जब डॉक्टर ने शख्स का एक्स-रे देखा तो उन्हें खुद भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ| शख्स का नाम कुलदीप सिंह है, जिसकी उम्र 35 साल बताई गई है| कुलदीप पिछले 2 सालों से पेट में दर्द की समस्या से जूझ रहा था| यही नहीं उसे बुखार और उल्टी की भी दिक्कत थी| जब शख्स अपने बिगड़ते स्वास्थ्य से परेशान हो गया तब उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया|

60 से ज्यादा खाएं नॉन-फूड आइटम्स

शख्स मोगा मेडिसिटी हॉस्पिटल में गया, जहां उसने अपना एक्स-रे करवाया| एक्स-रे में सामने आया कि शख्स ने 60 से ज्यादा नॉन-फूड आइटम्स खा लिए थे, जिसकी वजह से उसको लगातार पेट में दर्द की दिक्कत हो रही थी| समस्या का पता चलने के बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया और पेट में मौजूद इन अजीबोगरीब चीजों को निकाला| डॉक्टर ने बताया कि शख्स ने मैग्नेट, सेफ्टी पिन, ज़िप और शर्ट के बटन तक खा लिए थे|

पिका डिसऑर्डर

इन सभी चीजों को निकालने में और ऑपरेशन पूरा करने में डॉक्टर्स को तीन घंटे का समय लगा| डॉक्टर ने बताया कि शख्स को  पिका डिसऑर्डर है, जिसकी वजह से उसे नॉन-फूड आइटम्स खाने की इच्छा हो रही थी| दरअसल पिका एक खाने से जुड़ा डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को ऐसी चीजें खाने की इच्छा होती है, जो खाने लायक बिल्कुल नहीं होती| चूंकि कुलदीप ने कई नुकीली चीजें भी खा ली थीं, इसलिए उसके पेट में कई घाव बन गए थे, जिसकी वजह से उसे तेद दर्द हो रहा था| डॉक्टर ने बताया कि कुलदीप की सर्जरी तो सफल रही, लेकिन अभी वो वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत काफी गंभीर है|

About Post Author