सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट, जानें मेनोपॉज की उम्र में कैसे हुईं प्रेग्नेंट

KNEWS DESK – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में हत्या कर दी गयी थी| अब ख़बरें आ रही हैं कि उनकी मां चरण कौर 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं| वो जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं|

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में देंगी बच्चे को जन्म, इस उम्र में कंसीव करना कितना मुश्किल? | Sidhu moosewala mother is pregnant with IVF Technology | TV9 ...

सिद्धू मूसेवाला की मां 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने कई सारे पंजाबी गाने गए हैं| अगर आप पंजाबी गानों के शौक़ीन हैं तो अपने सिद्धू मूसेवाला का नाम ज़रूर सुना होगा| साल 2022 में सिंगर की हत्या कर दी गयी थी| वहीं अब खबरें हैं कि उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं| वो मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी| सिद्धू की मां 58 साल की हैं, और उन्होंने आईवीएफ की मदद से गर्भधारण किया है|

मेनोपॉज की उम्र

सिद्धू मूसेवाला की उम्र 58 साल है| इस उम्र में महिलाएं मेनोपॉज में कदम रखती हैं तो वहीं सिद्धू की मां बच्चे को जन्म देने वाली हैं| ये काफी चौंकाने वाली खबर है| क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि 35 साल के बाद ही महिलाओं में रिप्रोडक्शन की क्षमता कम होने लगती है| ऐसे में सिंगर की मां का प्रेग्नेंट होना किसी चमत्कार से कम नहीं है|

ऐज के मुताबिक गर्भधारण की सम्भावना 

महिलाओं में 30 की उम्र में सबसे ज्यादा गर्भधारण करने की संभावना होती है जोकि 85 पर्सेंट है| वहीं 30 साल के बाद ये पर्सेंट 75 प्रतिशत और 35 की उम्र में ये संभावना 66 प्रतिशत तक रह जाती है| वहीं 40 की उम्र में महिलाओं के कंसीव करने के चांसेस केवल 44 प्रतिशत होते हैं|

मेनोपॉज 

डॉक्टरों के मुताबिक जब महिलाओं की ओवरी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और रिप्रोडक्शन हार्मोंस पहले की तरह काम नहीं करते हैं तब मेनोपॉज होता है| ये महिलाओं में उम्र बढ़ने का नेचुरल हिस्सा है लेकिन हर महिला में इसकी प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है|

मेनोपॉज की उम्र में प्रेग्नेंट होना चमत्कार 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ के मुताबिक महिलाओं में 45 से 55 साल की उम्र में मेनोपॉज हो सकता है| वहीं भारत में ये ज्यादातर 42 से 49 की उम्र के बीच हो सकता है| आज के समय में भारत में महिलाओं की रिप्रोडक्शन क्षमता कम हो रही है| वहां 58 की उम्र में मां बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है|

50 के बाद गर्भधारण करने पर कराने होते हैं कई टेस्ट 

अगर महिलाए 50 के बाद आईवीएफ से गर्भधारण कर रही हैं तो उन्हें ओवरी, गर्भाशय और अन्‍य प्रजनन अंगों की जांच करानी होती है| इन टेस्ट के बाद पता चलता है कि ओवरी में कितने एग हैं| गर्भाशय किस स्थिति में है, और हार्मोंस का स्तर कैसा है| मां और बच्‍चे को किसी भी तरह के संभावित खतरने से बचाने के लिए उम्र से संबंधित जोखिमों की स्‍क्रीनिंग करना भी आवश्‍यक होता है|

जो महिलाएं 50 के बाद आईवीएफ करवाने की सोच रही हैं, उन्‍हें अपने फर्टिलिटी स्‍पेशलिस्‍ट से खुलकर बात करनी चाहिए |

यह भी पढ़ें – अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस के मुद्दे पर डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बीजेपी भारत गठबंधन की ताकत को लेकर चिंतित…

About Post Author