2024 के लिए जिंदा नास्त्रेदमस की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इस साल होंगी ये 7 बड़ी घटनाएं

KNEWS DESK- भविष्य बताने का दावा करने वाले एक शख्स ने साल 2024 के लिए अपनी फाइनल भविष्यवाणी की है| उन्होंने ऐसी सात घटनाओं के बारे में बताया है, जो इस साल हो सकती हैं| इस शख्स का नाम एथोस सैलोमे है| वह ब्राजील में रहते हैं| अपनी भविष्यवाणियों को लेकर वो ‘जीवित नास्त्रेदमस’ के नाम से भी जाने जाते हैं| एथोस ने कहा है कि अगर तेजी से कार्रवाई नहीं की गई, तो दुनिया में ये बड़ी घटनाएं हो सकती हैं|

आपको बता दें कि एथोस के किए कई दावे सच भी हुए हैं| इसमें बीते साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना तक शामिल हैं| वहीं अब एथोस सैलोमे ने कहा कि 2024 में दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ सकता है| इससे वैश्विक संकट पैदा होने का खतरा है| उन्होंने कहा कि 2024 की तिमाही में अमेरिका, चीन और रूस के बीच टकराव हो सकता है| NATO और CSTO भी इस टकराव में शामिल हो सकते हैं| यही मुद्दा बाद में वैश्विक संघर्ष में बदल सकता है|

2024 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

जानकारी के अनुसार, पूर्वी यूरोप में यूक्रेन को लेकर एथोस ने कहा है कि यहां 2024 के मध्य में सीमा झड़पों में वृद्धि हो सकती है| अगर यूरोपीय संघ के देश और अमेरिका हस्तक्षेप करने का निर्णय लेते हैं, तो तनाव और बढ़ सकता है|

उन्होंने आगे कहा कि आंतरिक कलह के कारण मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है| अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों के बीच प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच को लेकर प्रतिस्पर्धा के कारण संघर्ष हो सकता है| एशिया की बताएं तो भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ-साथ कोरियाई प्रायद्वीप में भी चिंता हो सकती है|

उन्होंने 2024 में जलवायु के संबंध में आशा की उम्मीद जताई है| एथोस ने कहा कि युवा इस मामले में काफी ध्यान देंगे| एथोस सैलोमे ने कहा कि टेक्नोलॉजी के अधिक विकसित होने के कारण 2024 में बुनियादी आय पर वैश्विक चर्चा हो सकती है| उन्होंने ऐसी नई करंसी को लेकर भी उम्मीद जगाई, जो महत्वपूर्ण वैश्विक महत्व बनेगी|

एथोस ने 2024 तक प्रगति की उम्मीद के साथ भारत को ‘टाइगर’ बताया है| अफ्रीका में फिनटेक और तकनीकी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ सकती है| फिलीपींस, वियतनाम और चीन जैसे एशियाई देशों को प्रभावित करने वाले तूफानों में तीव्रता की भविष्यवाणी की| इस दौरान अमेरिका में क्षेत्रीय स्तर पर कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में जंगलों में विनाशकारी आग फैल सकती है|

2024 को लेकर एथोस ने कहा कि इस साल स्वास्थ्य संकटों के लिए तैयार रहना जरूरी है| अस्पतालों को तैयारी करनी चाहिए और बेहतर निगरानी प्रणालियों पर ध्यान देने के साथ हमें यह स्वीकार करना होगा कि आने वाले वर्षों में बीमारियां और महामारी आ सकती हैं|

About Post Author