शादी में जाने के लिए अब पड़ेगी ATM कार्ड की जरुरत, सोशल मीडिया पर बना ये चर्चा का विषय

KNEWS DESK-  इस समय शादी का सीजन चल रहा है| हर कोई आए दिन किसी न किसी की शादी में जा रहा है लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में जाने के लिए कार्ड नहीं बल्कि एटीएम कार्ड नजर आ रहा है| चलिए आपको ये हैरान कर देने वाले वीडियो की पूरी जानकारी देते हैं|

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के हाथ में कुछ कार्ड्स नजर आ रहे हैं| पहली नजर में वो ATM कार्ड लगते हैं लेकिन जब आप उन्हें ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि वे ATM कार्ड नहीं हैं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले सामान्य कार्ड हैं| इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि ये सुंदर इंविटेशन कार्ड हैं| आप जिस रंग में चाहेंगे, आपको वैसा कार्ड मिल जाएगा| इसे पढ़ने के बाद क्लियर हो जाता है कि कोई शख्स सोशल मीडिया पर अपने बिजनेस का प्रमोशन कर रहा है|

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर itsallaboutcards नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है| वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं| वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कसम से, मुझे ये ATM कार्ड लगा था| दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी क्रिएटिविटी पहले कभी नहीं देखी थी| वहीं कुछ लोग इसको ऑर्डर करने के बारे में भी सवाल कर रहे हैं|

About Post Author