सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बनाया गाना, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- पब्जी खलेते-खेलते हुआ सचिन से प्यार उसके चक्कर में पकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पर सभी लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं| हाल ही में सचिन की पड़ोसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी राय दी| जो अब सोशल मीडिया पर मीम बनकर काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

वायरल हुए वीडियो में सचिन की पड़ोसन ने कहा था कि सचिन.. क्या है सचिन में.. लप्पू सा सचिन है… वो झींगुर सा लड़का…बोलता वो है न … ऐसा क्या है सचिन में… उससे प्यार करेगी सीमा| इस वीडियो पर हजारों मीम बने और अब तो ‘रसोड़े में कौन था?’ टाइटल तो आपने सुना ही होगा| इसके फेम म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने इसपर गाना बनाया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है|

https://www.instagram.com/reel/CvhaTxAplTz/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

आपको बता दें कि अब तक इस गाने को 20 लाख से ज्यादा लोग चुके हैं| इसे काफी पसंद किया जा रहा है|म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज ने इस डायलॉग को धम्केदार म्यूजिक लगाकर और भी मजेदार बना दिया| इस गाने पर कई लोगों ने कमेन्ट भी किए हैं| एक यूजर ने कमेन्ट किया कि यकीन नहीं होता कि तुमने इतनी बुरी तरह चिड़चिड़ी आवाज में बोले गए डायलॉग में भी म्यूजिकल तड़का लगा दिया| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये एडिक्टिव है लगातार 15 मिनट से सुन रहा हूं|

सचिन की पड़ोसन का ये डायलॉग वायरल होने के बाद अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें वो मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि प्यार के लिए कोई कारण होना चाहिए| नॉर्मल सी बात है, आदमी तो होना चाहिए| वो कीड़ा सा लड़का है… झींगुर सा.. सूखा, कभी तेज हवा चल गई ना, तो पता नहीं कितनी दूर जाके पड़ेगा| ढूंढे से भी नहीं मिलेगा वो|

About Post Author