इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है Just Looking Like a Wow, जानिए कैसे शुरू हुआ ये ट्रेंड

KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है और वायरल होता रहता है| इस बार एक आवाज तेजी से वायरल हो रही है जिसपर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपना टैलेंट दिखा रहे हैं और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं| अपने, सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव… आवाज को अब तक कई बार सोशल मीडिया पर सुन लिया होगा| इस ऑडियो पर तमाम सेलेब्स ने भी वीडियो पोस्ट की है| आपको इस वायरल वीडियो के बारे में आपको बताते हैं|

देखें: 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाह' स्टार जैस्मीन कौर का नया वीडियो वायरल है।  अभी तक देखा? - इंडिया टुडे

पहला वीडियो किया शेयर 

इस वीडियो को सबसे पहले जैसमीन कौर नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था| जिनका दिल्ली में कपड़ों का एक स्टूडियो है| पहली बार 9 अक्टूबर को ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया था| ये एक प्रमोशनल वीडियो था, जिसकी ये क्लिप वायरल हो गई| सोशल मीडिया पर ये आवाज इतनी वायरल हो गई कि सभी ने इस पर अपना वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया|

सेलेब्स पर चढ़ा खुमार

इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव… वाले इस ऑडियो के साथ लिप्सिंग करती दिख रही हैं| दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर और केएल राहुल जैसे सेलेब्स ने भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किए|

वीडियो: दीपिका पादुकोण 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' ट्रेंड पर कूदीं, रणवीर की  प्रतिक्रिया - इंडिया टुडे

फिलहाल सोशल मीडिया पर सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव… वाला ट्रेंड रुकने का नाम नहीं ले रहा है| इस पर गाना भी निकाल दिया गया है|

About Post Author