रूमर्ड कपल शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक साथ हुए स्पॉट, कैमरा देखते ही फेरी नजर, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जा रहा है| हालांकि इस बात पर दोनों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है| वहीं अब इस रूमर्ड कपल का साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं|

आपको बता दें, बीती रात मुंबई में लग्जरी मॉल ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ का लॉन्च हुआ| इस अवसर पर कई सेलेब्स वहां पहुंचे| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है,  उसमें सारा और शुभमन भी एक साथ नजर आ रहे हैं| वीडियो में सारा और शुभमन मॉल से बाहर आते नजर आ रहे हैं लेकिन जैसे ही उनकी नजर कैमरामैन पर पड़ी, शुभमन वहीं रुक जाते हैं| उसके बाद दोनों अलग अलग निकलते हैं| इससे पहले भी कई बार दोनों का नाम एक दूसरे से जोड़ा गया है| सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है|

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेन्ट के जरिये जमकर अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, हमारी भाभी सारा भाभी जैसी होनी चाहिए| एक और यूजर ने लिखा, प्यार छिपाए नहीं छिपता|

About Post Author