SRK के गेटअप में महिला ने मेट्रो में मचाया धमाल, बेकरार करके हमें यूं न जाइए गाने पर किया बेहतरीन डांस

KNEWS DESK – शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है| सभी फिल्म के गाने और डायलॉग फिलमाते नजर आ रहे हैं| मेट्रो से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते हैं| इस बार वायरल वीडियो में एक महिला किंग खान के गाने बेकरार करके हमें यूं न जाइए पर डांस कर रही है महिला ने पूरा गेटअप शाहरुख खान के किरदार की तरह लिया है| उन्होंने फेस पर बैंडेज लगाये है| महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

महिला ने मेट्रो में बेकरार करके हमें यूं न जाइए गाने पर किया डांस 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है| मेट्रो हो या सड़क, हर जगह लोग फिल्म के गाने और डायलॉग फिलमाते नजर आ रहे हैं| इस फिल्म में शाहरुख का कैरेक्टर आजाद ‘बेकरार करके हमें यूं न जाइए…’ गाने पर डांस करता नजर आता है| एक महिला ने इसी गाने को मेट्रो के भीतर फिलमाया है| उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| साथ ही लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं|

महिला की सहेली ने शेयर किया वीडियो 

इंस्टाग्राम पर सहेली रुद्रा नामक यूजर ने अपने इस वीडियो को शेयर किया है| इसमें महिला मेट्रो के भीतर डांस करती दिख रही हैं| हैरानी की बात ये है कि वो पूरी तरह शाहरुख के गेटअप में हैं| उन्होंने अपने चेहरे पर बैंडेज लगा रखा है| कपड़े भी लड़कों वाले ही पहने हुए हैं|ट्रेन में बैठे लोग उन्हें डांस करता देख रहे हैं| वो हर एक बीट को कैच करते हुए सभी स्टेप्स को काफी अच्छे तरीके से कर रही हैं| वीडियो को शेयर करते हुए सहेली ने कैप्शन में लिखा – लेडी जवान|

https://www.instagram.com/reel/CxQMPE2hLTk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=84ef35ad-9573-45a8-8dee-bd0cf5d4ea76

9 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज 

इस वीडियो को कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था| इसे अभी तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं| साथ ही 4 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है| कई लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं|

लोगों ने कमेंट में शेयर की अपनी प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘इनका कॉन्फिडेंस लेवल हाई है मानना पड़ेगा.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘जिगरा चाहिए इस कॉन्फिडेंस के साथ डांस करने करने में.’ तीसरे यूजर का कहना है, ‘क्या कॉन्फिडेंस लेवल है.’ बता दें, जवान फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी. इसने कमाई के मामले में 100 करोड़ का पार कर लिया है|

About Post Author