एक शख्स ने बन्दर के बच्चे को बेरहमी से मार डाला, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK- पिछले कुछ दिनों से लगातार पशु क्रूरता से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं| लोग अपनी हंसी-मजाक के लिए मासूम पशुओं पर अत्याचार कर आ रहे हैं| हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक बन्दर के बच्चे को बहुत ही बेरहमी से मारता दिख रहा है| यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में एक शख्स मोटे डंडे से बंदर को रगड़ते हुए गेंद की तरह उछाल रहा है| बेबस बन्दर चिला रहा है लेकिन फिर भी इस शख्स को उस पर बिलकुल भी दया नहीं आ रही| इस घटना के दौरान एक दूसरा व्यक्ति भी वहां मौजूद था लेकिन उसने भी शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की| एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था| इस वीडियो ने लोगों का दिल दहला दिया है| शख्स बन्दर को इस कदर डंडे से मारता है कि जख्मी बंदर दम तोड़ देता है| जिसके बाद शख्स उसे डंडे से उठाकर गंदे नाले के पानी में फेंक देता है|ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी हैं| इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी है|

शख्स बंदर को लाठी से पीटकर खदेड़कर ले जाता है| जब इससे भी उसके मन को शांति नहीं पहुंचती तो वो बंदर को कचरे से भरे गंदे नाले में फेंक देता है| नाले में पड़ा बंदर कई मिनटों तक तड़पता रहता है  लेकिन कोई भी उसकी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाता| आखिरकार बन्दर अपना दम तोड़ ही देता है|

About Post Author