अमेरिका के पूर्व सैन्य अफसरों का बड़ा दावा, अमेरिका में मौजूद हैं Alines

KNEWS DESK- पिछले काफी समय से Alines को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में अमेरिकी नेवी के दो और अमेरिकी मिलिट्री के एक पूर्व अधिकारी ने यूएस कांग्रेस के सामने दावा किया कि अमेरिका एलियन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दुनिया से छिपा रहा है। नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने बताया है कि साल 1930 में दूसरे ग्रह का क्रैश स्पेसक्राफ्ट मिला था। इस स्पेसक्राफ्ट में बॉडी भी मिली थी, जो किसी इंसान की नहीं थी।

अमेरिकी सरकार ये जानना चाहती है कि क्या ऐसी चीजों से उनके देश को खतरा है। 26 जुलाई को नेशनल सिक्योरिटी के एक सबकमेटी की सुनवाई चल रही थी। जहां पर US Navy के रयान ग्रेव्स, डेविड फ्रेवर और अमेरिकी मिलिट्री के कॉम्बैट ऑफिसर और पेंटागन के इंटेलिजेंस अफसर डेविड ग्रश ने अपने बयान दिए।

तीनों का सामना एलियन जहाजों से हुआ है। तीनों के सामने अमेरिकी रेप्रजेंटेटिव ग्लेन ग्रॉथमैन ने कहा कि हम रक्षा विभाग से एलियन मामले में पारदर्शिता चाहते हैं। हम जानते हैं कि UFO का मामला बहुस्तरीय है। हमें सावधान रहना होगा. साथ ही डेटा के आधार पर बात करनी होगी। पेंटागन में काम करने वालों से बात करनी होगी।

एलियन यानों का सामना करने वाले डेविड ग्रश ने कहा कि मैंने कई दशकों के दौरान UFO देखें हैं. उनको क्रैश होते देखा है। साथ ही उनकी रिवर्स इंजीनियरिंग को भी देखा है. डेविड ने बताया कि जब वो 2019 से 2021 के बीच UAP टास्क फोर्स में थे, तब उन्होंने एलियन यानों से जुड़े किस्सों को सार्वजनिक करने की बात कही थी।

डेविड और उनके साथ मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि अमेरिकी सरकार एलियन और UFO के बारे में जानकारियां छिपा रही है। एलियन जैसे दिखने वाले जीव मिले हैं। उनके अंग मिले हैं। गैर-इंसानी चीजें मिली हैं लेकिन इन चीजों के बारे में सीधे तौर पर किसी को जानकारी नहीं दी जाती।

About Post Author