आपकी गैरमौजूदगी में कौन करता है आपके फोन को अनलॉक करने का प्रयास, ये ऐप दिखाएगा उस शख्स की फोटो

KNEWS DESK- कभी-कभी आपकी गैर मौजूदगी में कोई आपके फोन को अनलॉक करने का प्रयास करता है| ऐसे में उस इंसान को आप जान नहीं पाते कि आखिर कौन है? जो ऐसा करता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे दो ऐसे ऐप के बारे में जो आपके पीठ पीछे फोन छूने वाले की फोटो क्लिक कर देगा और फिर आपको पता लग जाएगा कि कौन आपका फोन अनलॉक करने की कोशिश करता है| चलिए बताते हैं आपको…

Lockwatch नाम का ये ऐप आपके बहुत काम आने वाला है| इस ऐप की मदद से आपको ईमेल के जरिए ये पता लग जाएगा कि कौन आपके फोन को जबरदस्ती खोलने की कोशिश कर रहा है| इस पर आपको नंबर ऑफ लॉक अटेम्प्ट भी सेट करने का ऑप्शन मिलता है| ऐप की तरफ से भेजे गए ईमेल में आपको ना सिर्फ उस शख्स की फोटो मिलेगी बल्कि आपको फोन की GPS लोकेशन भी मिल जाएगी, जिससे आप अपने फोन को ट्रैक भी कर पाएंगे|

ऐसा ही एक Third Eye नाम का भी ऐप है| इस ऐप पर भी आपको Lockwatch जैसे ही फीचर्स मिलेंगे| इस पर आपको Email वाली सुविधा नहीं मिलेगी| ये तस्वीर को आपके फोन की गैलरी में ही सेव करेगा| इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ अनुमति देनी होंगी| यहां आप लॉक अटेम्प्ट सेट कर सकते हैं| इसे आप फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं|

इन ऐप्स को यूज करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा| आपको इन्हें कई तरह की अनुमति देनी होती है| ऐसे में आपको अपने कैमरा, लोकेशन और दूसरी डिटेल्स देनी पड़ती है| इस स्थिति में ये ऐप्स आपके कई सारे डेटा को स्टोर करता है, जिनका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है साथ ही आपको Administrator सेटिंग्स की भी जानकारी देनी पड़ती है|

 

About Post Author