7100mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया Motorola Edge 70 Max का पावरफुल स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और लॉन्च डेट 

KNEWS DESK- स्मार्टफोन मार्केट में एक और प्रीमियम फोन की एंट्री होने जा रही है। Motorola ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने Flipkart पर जारी माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन और कई खास फीचर्स की जानकारी साझा की है। यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल हो सकता है। इसमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Edge 70 Max को भारत में 15 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सामने आए टीजर के मुताबिक, फोन में पतले बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। स्मार्टफोन को लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Max में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट AI आधारित फीचर्स और हाई परफॉर्मेंस टास्क के लिए बेहतर क्षमता प्रदान करेगा। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे कई स्मार्ट फीचर्स बिना इंटरनेट के फोन पर ही काम कर सकेंगे।

लंबे समय तक गेमिंग या हाई परफॉर्मेंस इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें करीब 5,500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर कूलिंग चैंबर मिलने की बात सामने आई है। यह सिस्टम फोन के तापमान को नियंत्रित रखने और बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करेगा।

Motorola Edge 70 Max का डिस्प्ले इसकी बड़ी खूबियों में से एक होगा। इसमें Quad-HD+ LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक हो सकती है। स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में—10-बिट कलर आउटपुट, DCI-P3 कलर गैमट, 95.12 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो जैसे फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी के अनुसार, इस फोन में BGMI जैसे गेम्स को 120fps तक खेला जा सकेगा।

बैटरी के मामले में भी Motorola Edge 70 Max काफी दमदार होगा। इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार करीब 58 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होगी। चार्जिंग के लिए फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा, जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकता है।

Motorola ने अभी तक Edge 70 Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी फोन के कैमरा फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट और भारतीय कीमत का खुलासा करेगी। दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ Motorola Edge 70 Max बाजार में OnePlus, Samsung और अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *