भारत में Tata की इलेक्ट्रिक कारों ने मचाया धमाल, कुछ सालों में बिकीं 1 लाख से ज्यादा EV

KNEWS DESK-  भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ रही है| जिसके चलते सभी कार कंपनियां अपनी EV मार्किट में पेश करना चाहती हैं| ऐसे में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक मार्केट में कब्जा जमाया हुआ है आज हम आपको कुछ सालों में सबसे ज्यादा पसंद और बिक्री की जाने वाली टाटा की इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बतायेंगे |

 एक नया माइल्ड स्टोन किया प्राप्त 

टाटा मोटर्स अपने ईवी पोर्टफोलियो का और विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी की  2024 तक चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की योजना है। इनमें नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट पंच ईवी हैरियर ईवी और कर्व ईवी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार  टाटा ईवी ने 1.4 अरब किलोमीटर की दूरी तय की है। टाटा का कहना है कि उन्होंने आखिरी 50000 ईवी मात्र  9 महीनों में बेची हैं। कंपनी ने 1 लाख से अधिक ईवी की बिक्री करके एक नया माइल्ड स्टोन प्राप्त किया है। वर्तमान में टाटा मोटर्स ने बाजार में पकड़ बना रखी है और सबसे ज्यादा कार बेची हैं|

टाटा मोटर्स को मिली कामयाबी

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने एक ड्रोन शो का आयोजन किया, जिसमें आखिरी 3 वर्षों में बेची गई पहली 10,000 ईवी से लेकर 1,00,000 इकाइयों तक के अपने सफर का प्रदर्शन करेगी। टाटा का दावा है कि उन्होंने आखिरी 50,000 ईवी मात्र 9 महीनों में बेची हैं।

2024 में लॉन्च होगी 4 इलेक्ट्रिक कारें

कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की  योजना बना रही है। इसकी 2024 तक चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना है। इनमें नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट, पंच ईवी, हैरियर ईवी और कर्व ईवी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार  टाटा ईवी ने 1.4 अरब किलोमीटर की दूरी तय की है। जो कि सूर्य की तीन परिक्रमा के बराबर है। ग्राहकों ने अपने ईवी से  सामूहिक रूप से 2,19,432 टन CO2 उत्सर्जन और ईंधन लागत पर 7 अरब रुपये की बचत की है।

स्टाइलिंग Harrier EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित 

खबरों के मुताबिक,  कंपनी Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल को 2024 की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फेसलिफ्ट में परिचित स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन के साथ पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया मिलने की उम्मीद है। नई SUVs की स्टाइलिंग Harrier EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

About Post Author