Skoda ने लॉन्च किया Slavia और Kushaq का लिमिटेड एडिशन, जानिए विस्तार में

KNEWS DESK – त्योहारों के नजदीक आते ही सभी वाहन निर्माता अपने-अपने वाहनों को पेश करने की तैयारी कर रहे है| साथ ही कंपनियां ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स का भी ऐलान कर रही हैं| स्कोडा ने भी त्योहारों के मौके पर अपनी कुशाक और स्लाविया के दो स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है| दोनों मॉडल्स  लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में पेश किये जायेंगे| आपको मॉडल्स के बारे में बताते हैं|

लिमिटेड पीरियड ऑफर 

दोनों वेरिएंट में सीमित समय के लिए फेस्टिव प्राइस ऑफर, नए आकर्षक एक्सचेंज बेनिफिट्स और स्पेशल कॉर्पोरेट स्कीम्स शामिल हैं| कंपनी ने इस अवधि की समाप्ति तिथि की घोषणा नहीं की है| कुशाक और स्लाविया दोनों कंपनी के भारत 2.0 कार्यक्रम के हिस्से के रूप में भारत में स्कोडा की उपस्थिति की फिर बाजार में जगह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|

Skoda Kushaq Onyx Plus

नया ओनिक्स प्लस ट्रिम कुशाक के ओनिक्स ट्रिम पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआत में 12.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था| यह 11.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध है| नया कुशाक ओनिक्स प्लस कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील पेंट स्कीम्स में उपलब्ध है और यह बेस एक्टिव ट्रिम का टॉप मॉडल है| स्टाइलिंग में ओनिक्स प्लस ट्रिम में विंडो गार्निश, फ्रंट ग्रिल रिब्स और टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट मिलते हैं| इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं|

Skoda Slavia ambition Plus

कंपनी  ने 12.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर स्लेविया के बेस एम्बिशन ट्रिम के आधार पर स्लाविया का एम्बिशन प्लस ट्रिम लॉन्च किया है| कुशाक ओनिक्स प्लस की तरह लिमिटेड एडिशन स्लाविया एम्बिशन प्लस में भी फ्रंट ग्रिल, लोवर डोर्स और ट्रंक गार्निश के चारों ओर डेकोरेशन के साथ क्रोम पैकेज दिया गया है| साथ ही इसमें इन-बिल्ट डैशकैम भी दिया गया है| यह मौजूदा सभी कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है|

दोनों वेरिएंट में ही एक 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 बीएचपी पॉवर और 175 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है| दोनों स्पेशल एडिशन में स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि स्लाविया एम्बिशन प्लस में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है|

 

 

About Post Author