रियलमी जल्द अपने Realme 12 Pro Plus स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च, फोन के फीचर्स के बारे में जानिए

KNEWS DESK – नए साल पर कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली हैं| इसी रेस में अब रियलमी भी शामिल हो गई है| चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च का हिंट दिया है| कंपनी ने एक एक्स पोस्ट शेयर की है जिसमें ‘नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप’ लिखा है| जल्द रियलमी, Realme 12 Pro सीरीज लॉन्च करेगी| प्लस मॉडल में आपको इस बार पेरिस्कोप लेंस देखने को मिलेगा|

Realme Teases New Smartphone With Periscope Camera; Tipped to Be Realme 12 Pro+ | Technology News

Realme 12 Pro Plus का प्रोसेसर 

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, कंपनी Realme 12 Pro सीरीज को जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी में लॉन्च कर सकती है| प्लस मॉडल में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट दे सकती है| टिपस्टर के मुताबिक, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 2 SOC का सपोर्ट कंपनी दे सकती है|

स्पेसिफिकेशन

दोनों ही मॉडल में पहले की तरह सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल कंपनी दे सकती है| बेस मॉडल में Sony IMX709 32MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है जो 2X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा| प्लस मॉडल में कंपनी 64MP का पेरिस्कोप लेंस दे सकती है जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा| ये जानकारी लीक्स आधारित है| सटीक जानकारी के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा|

जनवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन 

नए साल के पहले महीने में ही एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं| अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये महीना आपके लिए खास रहने वाला है| इस महीने रेडमी, वीवो, वनप्लस, सैमसंग समेत कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं| सबसे पहले 4 जनवरी को रेडमी और वीवो अअपनी नई सीरीज बाजार में लॉन्च करेंगी|

यह भी पढ़ें – महिंद्रा 2024 में अपनी Mahindra Thar 5-Door करेगी लॉन्च, जानिए एसयूवी की 10 महत्वपूर्ण बातें

About Post Author