Poco M8x 5G: भारत में जल्द दस्तक देगा पोको का नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन

KNEWS DESK- पोको भारतीय बाजार में अपनी एम-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Poco M8x 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन के लिए लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए इसका डिजाइन और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी कंपनी ने लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

ऐसा होगा Poco M8x 5G का डिजाइन

टीजर के मुताबिक, Poco M8x 5G में टेक्सचर्ड फ्लैट बैक पैनल देखने को मिलेगा। फोन के रियर पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मिलने की उम्मीद है। टीजर में फोन को हरे रंग में दिखाया गया है। इसके फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पर गोल्डन फिनिश नजर आती है। राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं, जबकि बैक पैनल के निचले हिस्से में Poco की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

फ्लिपकार्ट पर बिकेगा फोन

कंपनी ने संकेत दिया है कि Poco M8x 5G की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी। हालांकि, अभी लॉन्च की तारीख और फोन की कीमत आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स का भी इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की कीमत करीब 24,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक कीमत सामने आने तक इसे सिर्फ अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Poco M8 Power में मिलते हैं ये फीचर्स

Poco M8x 5G से पहले कंपनी ने Poco M8 Power को भारतीय बाजार में पेश किया था। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये बताई गई थी। फोन के बेस मॉडल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Poco M8 Power में 6।83 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है।

फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अब Poco M8x 5G को लेकर कंपनी की ओर से बाकी जानकारी सामने आने का इंतजार है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च के दौरान ही होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *