Skip to content
  • Saturday, September 5, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram New Logo: 10 साल बाद बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क, नए डिजाइन पर यूजर्स ने लिए मजे
टेक्नोलॉजी

Instagram New Logo: 10 साल बाद बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क, नए डिजाइन पर यूजर्स ने लिए मजे

August 14, 2026
Sonali Singh

KNEWS DESK- इंस्टाग्राम ने करीब एक दशक बाद अपने ब्रांड के एक अहम हिस्से को नया लुक दिया है. हालांकि, कंपनी ने अपने मशहूर कैमरा आइकन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इस बार बदलाव ऐप के ऊपर नजर आने वाले Instagram वर्डमार्क में किया गया है. कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक, साफ और बेहतर विजुअल पहचान देने वाला है.

लेकिन इंस्टाग्राम के इस बदलाव को सोशल मीडिया यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कई लोगों को नया फॉन्ट पसंद नहीं आया, जबकि कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में इसकी तुलना अलग-अलग शब्दों से करनी शुरू कर दी.

10 साल बाद वर्डमार्क में बदलाव

इंस्टाग्राम का मल्टीकलर कैमरा आइकन प्लेटफॉर्म की पहचान बना हुआ है और इसे पहले की तरह ही रखा गया है. बदलाव मुख्य रूप से Instagram नाम के वर्डमार्क में किया गया है. इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि वर्डमार्क लगभग 10 वर्षों से एक ही तरह का था. ऐसे में कंपनी ने इसे नए दौर के हिसाब से अपडेट करने का फैसला किया. नए डिजाइन में आधुनिकता के साथ पुराने ब्रांड की पहचान को बनाए रखने की कोशिश की गई है.

नए डिजाइन को लेकर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

नया वर्डमार्क सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि नया फॉन्ट पहले की तुलना में आसानी से पढ़ा नहीं जा रहा है. वहीं, कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स करते हुए दावा किया कि उन्हें इसमें ‘Instagram’ की जगह कुछ और पढ़ाई दे रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में ‘इंस्टागजैम’, ‘इंस्टाग्वैम’ और ‘इंस्टागुआम’ तक पढ़ दिया. सोशल मीडिया पर नए डिजाइन को लेकर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं.

एक्सेसिबिलिटी पर भी उठे सवाल

डिजाइन को लेकर सिर्फ मजाक ही नहीं हुआ, बल्कि कुछ यूजर्स ने इसकी पठनीयता और एक्सेसिबिलिटी पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि ब्रांडिंग को आधुनिक बनाने के साथ यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग यूजर्स के लिए शब्द आसानी से पढ़े और पहचाने जा सकें. इससे नए वर्डमार्क को लेकर डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस दोनों पर चर्चा शुरू हो गई है.

यूजर्स ने गिनाईं इंस्टाग्राम की दूसरी समस्याएं

नए लोगो पर चर्चा के बीच कुछ यूजर्स ने इंस्टाग्राम से जुड़ी पुरानी शिकायतों को भी सामने रखा. एडम मोसेरी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया.

यूजर्स का कहना है कि प्लेटफॉर्म को सिर्फ डिजाइन में बदलाव करने के बजाय अकाउंट सपोर्ट, कंटेंट क्रिएटर्स की समस्याओं और अन्य जरूरी मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए. फिलहाल इंस्टाग्राम का कैमरा आइकन अपनी पुरानी पहचान के साथ मौजूद है, जबकि नया वर्डमार्क कंपनी के ब्रांड को आधुनिक बनाने की दिशा में एक छोटा लेकिन चर्चित बदलाव बन गया है.

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: Instagram, LOGO, technology

Post navigation

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात
Poco M8x 5G: भारत में जल्द दस्तक देगा पोको का नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन

Recent Posts

  • रीवा में सनसनीखेज डबल मर्डर, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार
  • फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट पर एयर इंडिया का बड़ा एक्शन, ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने पर नौकरी से निकाला
  • ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच BJP ने तेज की उत्तराखंड चुनाव की तैयारी, नितिन नवीन संभालेंगे मोर्चा
  • नर्मदा में पेट्रोलिंग बोट का इंजन हुआ फेल, तेज धार में डूबी नाव; 15 लोगों की बची जान
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश का कहर, टर्मिनल-3 में घुसा पानी; 3 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
  • झारखंड में छात्रों पर FIR को लेकर BJP का बड़ा आंदोलन, 8 सितंबर से DC-SP दफ्तरों का करेगी घेराव
  • मजहब अलग, त्योहार की खुशी एक… मुस्लिम DSP ने बेटे को बनाया नन्हा कान्हा, तस्वीरें जीत रहीं दिल

लोकप्रिय खबर

Crime बड़ी खबर मध्य प्रदेश राज्य

रीवा में सनसनीखेज डबल मर्डर, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
Ansh Shukla
देश बड़ी खबर

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट पर एयर इंडिया का बड़ा एक्शन, ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने पर नौकरी से निकाला

September 4, 2026
Ansh Shukla
बड़ी खबर राजनीति

‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच BJP ने तेज की उत्तराखंड चुनाव की तैयारी, नितिन नवीन संभालेंगे मोर्चा

September 4, 2026
Ansh Shukla
बड़ी खबर मध्य प्रदेश राज्य

नर्मदा में पेट्रोलिंग बोट का इंजन हुआ फेल, तेज धार में डूबी नाव; 15 लोगों की बची जान

September 4, 2026
Ansh Shukla

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

Crime बड़ी खबर मध्य प्रदेश राज्य

रीवा में सनसनीखेज डबल मर्डर, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
Ansh Shukla
देश बड़ी खबर

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट पर एयर इंडिया का बड़ा एक्शन, ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने पर नौकरी से निकाला

September 4, 2026
Ansh Shukla
बड़ी खबर राजनीति

‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच BJP ने तेज की उत्तराखंड चुनाव की तैयारी, नितिन नवीन संभालेंगे मोर्चा

September 4, 2026
Ansh Shukla
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur